गुरुवार रात से शुरू हुई हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद राजधानी शिमला सहित सात जिलों का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वही प्रदेश के तीन सौ से ज्यादा सड़क मार्गों पर आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की सप्लाई बंद होने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
प्रदेश के चंबा जिले में भारी हिमपात, मंडी जिले की सराज घाटी के शिकाबरी में बर्फबारी, सोलन जिले के चायल और करोल की पहाड़ी पर पहली बर्फबारी, कुफरी, कुल्लू और लाहौल में भी जमकर हिमपात हुआ। बर्फबारी का यह सिलसिला शुक्रवार की रात को भी जारी रहा।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 3.3
कुफरी - 2.6
मनाली - 1.6
डलहौजी - 1.5
कल्पा - 1.2
शिमला 1.9